Skip to main content

Posts

जहानाबाद। कोरोना वायरस के खतरे को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पूरा देश में इक्कीस दिनों का लॉक डाउन घोषित किया है

सब्जी खरीददारों को किसी भी सूरत में नही लगनी चाहिए भीड़ - एडीएम सब्जी विक्रेताओं के साथ की अपर समाहर्ता ने की बैठक ग्राहकों को एक मीटर की दूरी पर कतारबद्ध खड़ा रहने की व्यवस्था करें।  जहानाबाद। कोरोना वायरस के खतरे को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पूरा देश में इक्कीस दिनों का लॉक डाउन घोषित किया है। लॉक डाउन के बीच शहर में जरूरी सामानों की खरीददारी के लिए सुबह छह बजे से दस बजे तक की छूट दी जाती है। लेकिन शहर में स्थित सब्ज़ी मंडी में आमतौर पर यह देखा जा रहा है कि सुबह में खरीददारों की काफी भीड़भाड़ लग जाती है, जिससे कोरोना वायरस के फैलने की आशंका बढ़ जाती है। इसी के मद्देनजर समाहरणालय स्थित ग्राम प्लैक्स भवन में अपर समाहर्ता अरविंद मंडल व नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी मुकेश कुमार ने सब्जी विक्रेताओं के साथ संयुक्त रूप से बैठक की। बैठक में एडीएम ने निर्देश दिया कि सब्जी खरीदने बाज़ार पहुंचे लोगों की भीड़ किसी भी सूरत में नही लगनी चाहिए। उन्होंने कहा कि ग्राहकों को एक मीटर की दूरी पर कतारबद्ध खड़ा रहने की व्यवस्था करें। सब्जी विक्रेताओं को निर्देश देते हुए उन्होंने कहा कि आपलोग...
Recent posts
                Welcome  in Jehanabad