Skip to main content

जहानाबाद। कोरोना वायरस के खतरे को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पूरा देश में इक्कीस दिनों का लॉक डाउन घोषित किया है

सब्जी खरीददारों को किसी भी सूरत में नही लगनी चाहिए भीड़ - एडीएम
सब्जी विक्रेताओं के साथ की अपर समाहर्ता ने की बैठक
ग्राहकों को एक मीटर की दूरी पर कतारबद्ध खड़ा रहने की व्यवस्था करें। 

जहानाबाद। कोरोना वायरस के खतरे को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पूरा देश में इक्कीस दिनों का लॉक डाउन घोषित किया है। लॉक डाउन के बीच शहर में जरूरी सामानों की खरीददारी के लिए सुबह छह बजे से दस बजे तक की छूट दी जाती है। लेकिन शहर में स्थित सब्ज़ी मंडी में आमतौर पर यह देखा जा रहा है कि सुबह में खरीददारों की काफी भीड़भाड़ लग जाती है, जिससे कोरोना वायरस के फैलने की आशंका बढ़ जाती है। इसी के मद्देनजर समाहरणालय स्थित ग्राम प्लैक्स भवन में अपर समाहर्ता अरविंद मंडल व नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी मुकेश कुमार ने सब्जी विक्रेताओं के साथ संयुक्त रूप से बैठक की। बैठक में एडीएम ने निर्देश दिया कि सब्जी खरीदने बाज़ार पहुंचे लोगों की भीड़ किसी भी सूरत में नही लगनी चाहिए। उन्होंने कहा कि ग्राहकों को एक मीटर की दूरी पर कतारबद्ध खड़ा रहने की व्यवस्था करें। सब्जी विक्रेताओं को निर्देश देते हुए उन्होंने कहा कि आपलोग भी एक जगह जमा होकर सब्जी की बिक्री ना करें। बाज़ार में थोड़ी दूरी बनाकर अलग-अलग स्थानों पर बैठकर बिक्री करें, ताकि ग्राहकों की भीड़ एक जगह एकत्रित नही हो। इस मौके पर कार्यपालक पदाधिकारी मुकेश कुमार ने कहा कि कोरोनावायरस के बड़े खतरे से निपटना हम सबकी जिम्मेदारी है। मेडिकल विशेषज्ञों और सरकार की ओर से लगातार हिदायतें आ रही हैं कि कोरोना वायरस संक्रमण से बचाव के लिए लोग अपने आप को घरों में रहें और किसी भी सूरत में एक जगह एकत्रित नही हों। इसलिए यह बेहद जरूरी है कि सामानों की खरीददारी के समय भी हम इन निर्देशों का ध्यान रखें और इसका पालन करें।
Translate:-
Vegetable buyers should not be crowded under any circumstances - ADM
Additional collector held a meeting with vegetable vendors

Jehanabad Prime Minister Narendra Modi has declared a lock-down of twenty-one days in the entire country regarding the threat of corona virus. Between 6 am and 6 am, discounts are given for purchasing essential goods in the city. But in Sabzi Mandi in the city, it is usually seen that there is a lot of crowd in the morning, which increases the possibility of the corona virus spreading. In view of this, Additional Collector Arvind Mandal and City Council Executive Officer Mukesh Kumar held a joint meeting with the vegetable vendors in the village plax building located in the Collectorate. In the meeting, ADM directed that the crowd of people who reached the market to buy vegetables should not be engaged in any circumstances. He said that customers should arrange to stand in queue at a distance of one meter. While giving instructions to the vegetable vendors, he said that you too should not gather vegetables at one place. Make a small distance in the market and sell at different places, so that the crowd of customers does not gather in one place. On this occasion, Executive Officer Mukesh Kumar said that it is our responsibility to deal with the major danger of coronavirus. There are constant instructions from the medical experts and the government that people should stay in their homes and do not gather in one place to protect themselves from corona virus infection. Therefore, it is very important that we keep these instructions in mind while purchasing goods and follow it.

Comments

Post a Comment